ट्यूब्स डिवीजन में मैनपावर बढ़ाने पर सहमति, टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई अहम वार्ता

ट्यूब्स डिवीजन में मैनपावर बढ़ाने पर सहमति, टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई अहम वार्ता

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर, टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन में मैनपावर बढ़ाने को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता में सहमति बन गई है। दोनों पक्षों ने मिलकर भविष्य में आवश्यकतानुसार मैनपावर तय करने का निर्णय लिया है, ताकि उत्पादन में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

यह वार्ता शुक्रवार को टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन परिसर में सुबह 11 बजे शुरू हुई और लगभग दो घंटे तक चली। बैठक में ट्यूब्स डिवीजन में गिरते उत्पादन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। हाल ही में नियुक्त उपाध्यक्ष (ऑपरेशंस डाउनस्ट्रीम) उज्जवल चक्रवर्ती ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाते हुए यूनियन के साथ बैठक बुलाई थी।

- Advertisement -
Ad image

वार्ता में प्रबंधन की ओर से उज्ज्वल चक्रवर्ती के साथ सीएचआरओ जुबिन पालिया शामिल थे, जबकि यूनियन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह मौजूद रहे।

यूनियन ने उठाया मैनपावर कमी का मुद्दा

बैठक के दौरान यूनियन ने स्पष्ट रूप से कहा कि लगातार मैनपावर में कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यूनियन का तर्क था कि यदि पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध कराया जाए तो उत्पादन में सुधार संभव है।

मैनपावर बढ़ाने पर बनी सहमति

- Advertisement -
Ad image

लंबी चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच मैनपावर बढ़ाने पर सहमति बन गई। निर्णय लिया गया कि जरूरत के अनुसार मैनपावर की समीक्षा कर उसे बढ़ाया जाएगा, ताकि उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जा सके।

गौरतलब है कि पहले हुए कॉमन वेज स्ट्रक्चर समझौते के तहत मैनपावर में कटौती की गई थी। इसके बाद ईएसएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) के माध्यम से 105 से अधिक कर्मियों की कमी हुई थी, जिसका सीधा असर उत्पादन पर देखने को मिला।

अब प्रबंधन और यूनियन के इस संयुक्त निर्णय से ट्यूब्स डिवीजन में उत्पादन में सुधार और संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article