सीएम हेमंत सोरेन से मिले जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय व एसपी निधि द्विवेदी, अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन से मिले जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय व एसपी निधि द्विवेदी, अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश

Johar News Times
1 Min Read

रांची: हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नव पदस्थापित पुलिस अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी भी मौजूद रहीं।

बताया गया कि पीयूष पांडेय और निधि द्विवेदी दंपति हैं और दोनों का पदस्थापन पड़ोसी जिलों में किया गया है। मुलाकात के दौरान हजारीबाग के एसपी अमुन कुमार और आईजी जैप सुनील भास्कर समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और पुलिस प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

Share This Article