24 April 2026 | कोल्हान की आवाज | Johar News Times

जोहर कोल्हान की प्रमुख खबरें

Johar News Times
6 Min Read

25 अप्रैल को गोपाल मैदान में गंगा नारायण सिंह जयंती होगी ऐतिहासिक, 4 राज्यो से 50,000 लोग के आने की उम्मीद, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए वालंटियर तैयार

वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती 25 अप्रैल को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में मनाई जाएगी, जिसमें चार राज्यों से लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में पूजा, सांस्कृतिक आयोजन और जनसभा होगी, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वालंटियर तैनात रहेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया गया है।

टाटा स्टील के ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन प्रोग्राम 2.0’ का आगाज, जनजातीय संस्कृति से परिचित हुए विद्यार्थी

जमशेदपुर में Tata Steel ने ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन प्रोग्राम 2.0’ की शुरुआत करते हुए छात्रों के कौशल विकास और सांस्कृतिक समझ पर जोर दिया।

कार्यक्रम में 17 स्कूलों के 340 छात्र-शिक्षकों ने भाग लिया, जहां झारखंड की जनजातीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई ।

- Advertisement -
Ad image

चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में पहली बार एंडोस्कोपिक टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी, ईएनटी उपचार की नई शुरुआत

चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में पहली बार कान का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। नए ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत के बाद अब यहां नाक, कान और गले से जुड़ा इलाज भी शुरू हो गया है।

इससे आसपास के लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज मिलने लगा है, जो अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका में XLRI का जलवा, अंतरराष्ट्रीय केस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के छात्रों ने जीते कई खिताब

जमशेदपुर के XLRI – Xavier School of Management के छात्रों ने Loyola Marymount University, अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय केस प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब जीते।

टीम ‘नेक्सस कॉर्पोरेशन’ ने प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि अन्य टीमों ने भी उपविजेता बनकर संस्थान का नाम रोशन किया ।

जमशेदपुर में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, अब मोबाइल ऐप से जानें बिजली खपत, बिल में मिलेगी छूट

जमशेदपुर में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर अभियान तेज कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को मैन्युअल रीडिंग से छुटकारा मिलेगा। स्मार्ट मीटर बिजली खपत का डेटा सीधे सर्वर तक भेजता है और अब उपभोक्ता मोबाइल ऐप से रीयल टाइम में अपनी खपत देख सकेंगे। यह मीटर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें प्रीपेड अपनाने पर 3% तक बिल में छूट मिलेगी।

टाटानगर स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदला, 60 दिन के लिए नया टेंडर जारी

टाटानगर रेल्वे स्टेशन पर चल रहे रीडेवलपमेंट कार्य के बीच पार्किंग व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।

साउथ ईस्टर्न रेल्वे के चक्रधरपुर मंडल ने दो, तीन और चार पहिया वाहनों की पार्किंग संचालन के लिए 60 दिनों की अस्थायी अवधि का नया टेंडर जारी किया है। इच्छुक एजेंसियों से 28 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चाकुलिया के जंगलों में 25 हाथियों का आतंक, तीन दिन से डटा झुंड; ग्रामीणों की उड़ी नींद, क्यूआरटी की चौबीसों घंटे निगरानी

चाकुलिया के जंगलों में 20–25 हाथियों का झुंड तीन दिनों से डटा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत है और लोग रातभर जाग रहे हैं।

वन विभाग और क्यूआरटी टीम ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन झुंड फिर से राजाबासा जंगल लौट आया और फिलहाल वहीं घूम रहा है।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, तस्करों से 6 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, मानव तस्करी का प्रयास नाकाम

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 6 नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। संयुक्त टीम ने पाया कि 14–16 साल की इन बच्चियों को झांसा देकर दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था।

सभी को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि तस्करों की तलाश जारी है।

जमशेदपुर तड़के साजिश नाकाम, टाटा स्टील प्लांट में 75 किलो कॉपर केबल के साथ तीन चोर धराए

जमशेदपुर में शुक्रवार तड़के एक बड़ी चोरी की साजिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब टाटा स्टील प्लांट की सुरक्षा टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना करीब रात 1 बजे की है, जब साकची स्थित केबल गैलरी के रास्ते ये युवक प्लांट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

प. सिंहभूम में रक्तदान शिविर, अधिकारियों ने किया रक्तदान

पश्चिमी सिंहभूम में ब्लड बैंक में कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 केंद्रों पर रक्तदान शिविर लगाया।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया, वहीं सदर अस्पताल समेत कई जगहों पर शिविर आयोजित हुए।

Share This Article