बंगाल में बोले पीएम मोदी: “4 मई को मनेगा विजय उत्सव, मिठाई और झालमुड़ी से होगा मुंह मीठा”

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ TMC के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है और 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ ही भाजपा राज्य में नई सरकार बनाने जा रही है।

प्रमुख बिंदु: पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

  • भय पर भरोसे की जीत: पीएम ने कहा कि बंगाल की गलियों में अब डर का माहौल खत्म हो रहा है। लोग अब खुलकर ‘पलटनो दरकार, चाही बीजेपी सरकार’ (परिवर्तन की जरूरत है, बीजेपी सरकार चाहिए) का नारा लगा रहे हैं।
  • 4 मई का जश्न: प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नतीजों के दिन भाजपा और NDA की जीत का परचम लहरेगा। उन्होंने कहा, “4 मई को बंगाल में भाजपा की विजय का जश्न होगा, मिठाई और झालमुड़ी बांटी जाएगी।”
  • TMC पर प्रहार: पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि झालमुड़ी उन्होंने खाई, लेकिन उसका ‘झाल’ (तीखापन) TMC को लगा है। उन्होंने भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज का जिक्र करते हुए कहा कि कई जिलों में TMC का खाता भी नहीं खुलेगा।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग की सराहना

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला ऐसा चुनाव है जहां हिंसा कम हुई है। उन्होंने कहा:

- Advertisement -
Ad image

“मैं चुनाव आयोग का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा की है। सरकारी कर्मचारी भी शांतिपूर्ण मतदान में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल पहले जनता ने वामपंथियों के खिलाफ बिगुल फूंका था और आज वे TMC के ‘जंगलराज’ के खिलाफ शंखनाद कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव मोदी या भाजपा नेता नहीं, बल्कि बंगाल की जनता जनार्दन स्वयं लड़ रही है।

Share This Article