गिरिडीह में बिजली निगम के गोदाम में आग, लाखों की संपत्ति राख; बड़ा हादसा टला

गिरिडीह में बिजली निगम के गोदाम में आग, लाखों की संपत्ति राख; बड़ा हादसा टला

Johar News Times
2 Min Read

गिरिडीह: शहर के स्टेशन रोड स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग की चपेट में आकर पास की दो झोपड़ीनुमा दुकानें भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

- Advertisement -
Ad image

फायर ब्रिगेड की देरी, पुलिस ने संभाली स्थिति
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकीं। बताया गया कि दोनों वाहन पहले से अन्य जगहों पर व्यस्त थे। इस बीच नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आग बुझाने में सहयोग किया।

धर्मशाला के पास होने से बढ़ी चिंता
घटना स्थल के पास स्थित मोदी धर्मशाला में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग की लपटें धर्मशाला तक पहुंच जातीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Share This Article