जमशेदपुर डीसी की बेटी के विवाह में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जमशेदपुर डीसी की बेटी के विवाह में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Johar News Times
1 Min Read

रांची/जमशेदपुर: हेमंत सोरेन रविवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ दीनदयाल नगर, बूटी रोड स्थित आईएएस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त राजीव रंजन की पुत्री ऋचा के विवाह समारोह में शिरकत की।

नवदंपति को दिया आशीर्वाद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की।

- Advertisement -
Ad image

परिजनों से की मुलाकात
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और खुशी व्यक्त की।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
शादी समारोह में मुख्यमंत्री सचिव अविनाश कुमार समेत राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजीव रंजन को जमशेदपुर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

Share This Article