
पलामू जिला के पांकी मुख्यालय में बीती रात घनश्याम ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और खोजी कुत्तों की मदद से संभावित ठिकानों पर छानबीन की।
दुकानदार घनश्याम सोनी ने बताया कि दुकान के पीछे एक छोटा गेट है, जिसे तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद शटर को किसी औजार या मशीन की मदद से उठाकर तिजोरी तक पहुँच बनाए और वारदात को अंजाम दिया।
खोजी कुत्ते ने दुकान के पीछे के रास्ते से सिंचाई विभाग मैदान और डाक-बंगला पहाड़ी तक की तलाश की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि छानबीन जारी है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।









