टाटा स्टील का रिकॉर्ड प्रदर्शन, भारत में प्रोडक्शन और डिलीवरी में जबरदस्त बढ़ोतरी

Johar News Times
2 Min Read

टाटा स्टील ने उत्पादन और डिलीवरी के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत में क्रूड स्टील का अब तक का सर्वाधिक 23.48 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 8 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने इस दौरान कलिंगानगर प्लांट में क्षमता विस्तार किया, जबकि जमशेदपुर प्लांट में जी ब्लास्ट फर्नेस का रिलाइनिंग किया गया। इसके साथ ही भारत में स्टील डिलीवरी भी पहली बार 20 मिलियन टन के पार पहुंच गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 22.53 मिलियन टन स्टील की डिलीवरी की गई, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 20.94 मिलियन टन था।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि, कंपनी के विदेशी संयंत्रों में प्रदर्शन उतना उत्साहजनक नहीं रहा। नीदरलैंड प्लांट में उत्पादन और डिलीवरी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यहां 6.14 मिलियन टन स्टील की डिलीवरी हुई, जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 6.25 मिलियन टन था। उत्पादन भी पिछले वर्ष के 6.75 मिलियन टन से घटा है।

यूके प्लांट में भी डिलीवरी में कमी देखी गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां 2.51 मिलियन टन स्टील की डिलीवरी हुई थी, वहीं 2025-26 में यह घटकर 2.21 मिलियन टन रह गई।

वहीं थाईलैंड प्लांट में कंपनी को राहत मिली है। यहां उत्पादन और डिलीवरी दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में थाईलैंड में 1.33 मिलियन टन स्टील का उत्पादन हुआ, जबकि 2024-25 में यह 1.19 मिलियन टन था। इसी तरह डिलीवरी 1.19 मिलियन टन से बढ़कर 1.32 मिलियन टन हो गई।

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में मजबूत मांग और उत्पादन क्षमता में विस्तार के कारण यह वृद्धि संभव हो पाई है। वहीं वैश्विक बाजार की परिस्थितियों का असर विदेशी इकाइयों के प्रदर्शन पर देखने को मिला है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article