सुवर्णरेखा नदी किनारे दबा मिला अनएक्सप्लोडेड बम, इलाके में हड़कंप

Johar News Times
3 Min Read

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू और मिट्टी के नीचे दबा एक विशाल अमेरिकी बम बरामद हुआ. गैस सिलेंडर के आकार का यह बम मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बरामद किए गए इस ‘अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस’  पर स्पष्ट रूप से कुछ कोडिंग अंकित है, जिससे इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. बम पर मॉडल का  AN-M64 अंकित है. इसका वजन 500 पाउंड (लगभग 227 किलोग्राम) है और इस पर मेड इन अमेरिका (American Made) लिखा है. 

हरकत में आया प्रशासन, लोगों को दी चेतावनी 

- Advertisement -
Ad image

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना ग्रामीण एसपी को दे दी गई है. इलाके को पूरी तरह से सीलबंद कर दिया गया है. ग्रामीणों को बम के पास जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करने की सख्त हिदायत दी गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बम के साथ छेड़छाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है. सुरक्षा घेरे का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

क्या है इस बम का इतिहास?

सूत्रों और स्थानीय अंदेशों के मुताबिक, यह बम दशकों पुराना हो सकता है. इतिहास के पन्नों को पलटें तो महुलडांगरी के पास एक लड़ाकू विमान क्रैश होने की घटना सामने आई थी. माना जा रहा है कि यह बम उसी दुर्घटनाग्रस्त विमान का हिस्सा रहा होगा, जो नदी की नरम मिट्टी में धंसने के कारण उस वक्त ब्लास्ट नहीं हो पाया.

निष्क्रिय करने की तैयारी

- Advertisement -
Ad image

इतने भारी भरकम और पुराने विस्फोटक को संभालना जोखिम भरा काम है. इसके लिए दो स्तर पर तैयारी की जा रही है. रांची से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है. तकनीकी जांच और विशेषज्ञ सलाह के लिए क्लाइकुंडा एयरबेस के अधिकारियों को औपचारिक पत्र भेजा गया है. 

कितनी बड़ी हो सकती थी तबाही?

विशेषज्ञों की मानें तो 500 पाउंड का बम अगर फट जाता, तो कई सौ मीटर के दायरे में भारी तबाही मचा सकता था. फिलहाल, सुरक्षा बल चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके.

- Advertisement -
Ad image

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply