डीसी राजीव रंजन ने घाटशिला में सरकारी दफ्तरों और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सबर टोला में विकास कार्यों का लिया जायजा

उपायुक्त (DC) राजीव रंजन ने आज घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का सघन निरीक्षण किया।

Johar News Times
2 Min Read

उपायुक्त (DC) राजीव रंजन ने आज घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यशैली में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी और जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

कार्यालयों की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी प्रखंड और अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बीडीओ और सीओ को बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने और कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा कि जनता को अपने कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

- Advertisement -
Ad image

अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया फीडबैक अनुमंडल अस्पताल के दौरे में डीसी ने वार्डों और कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों को संवेदनशीलता के साथ बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

सबर टोला में आवास और बागवानी का निरीक्षण पंचायत भ्रमण के दौरान उपायुक्त हलुदबनी के सबर टोला पहुंचे। वहां उन्होंने आदिम जनजाति परिवारों के लिए बन रहे आवासों की गुणवत्ता जांची और मनरेगा के तहत हो रही आम बागवानी का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना अनिवार्य है।

मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ यूनिका शर्मा और सीओ निशात अंबर सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article