झारखंड के दो गैंगस्टरों में बढ़ी तनातनी, सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी; पुलिस सतर्क

झारखंड के दो चर्चित अपराधी गिरोहों के बीच तनाव अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है।

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड के दो चर्चित अपराधी गिरोहों के बीच तनाव अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। गैंगस्टर राहुल सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक कथित पोस्ट में प्रिंस खान को खुली धमकी दी गई है। पोस्ट वायरल होने के बाद अपराध जगत के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों में भी हलचल तेज हो गई है। वायरल पोस्ट में राहुल सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रिंस खान उसके लोगों और उसके नेटवर्क में दखल दे रहा है। उसने चेतावनी देते हुए लिखा कि इसका परिणाम जल्द सामने आएगा। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि प्रिंस खान दुनिया के किसी भी कोने में होगा, उसे खोज निकाला जाएगा। साथ ही धनबाद का जिक्र करते हुए भी धमकी भरे संदेश लिखे गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद दोनों गिरोहों के बीच टकराव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पुलिस या किसी जांच एजेंसी ने अब तक पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इस संबंध में कोई बयान जारी किया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पोस्ट पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article