वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी

Johar News Times
1 Min Read

महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया,

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज अर्धशतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

50 रन तक पहुंचने के दौरान सूर्यवंशी ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन बनाए। हालांकि वह शतक से छह रन दूर रह गए और 94 रन पर आउट हो गए।

अपनी तूफानी पारी के दम पर सूर्यवंशी ने न सिर्फ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Share This Article