RIMS में भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, मरीजों और परिजनों ने की शिकायत

RIMS में भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, मरीजों और परिजनों ने की शिकायत

Johar News Times
1 Min Read

रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में मरीजों और उनके परिजनों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि भोजन सेवन के बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कराने, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी अपील की है।

शिकायतकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए अस्पताल प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article