40 की उम्र में दिखेगा 25 जैसा दम! डेली रूटीन में शामिल करें ये 6 ‘यूथ सीक्रेट्स’, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

बढ़ती उम्र के साथ शरीर का एक्टिवनेस कम होना और हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है।

Johar News Times
4 Min Read
Fitness woman running training for marathon on sunny coast trail

बढ़ती उम्र के साथ शरीर का एक्टिवनेस कम होना और हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में सबसे बड़ी चिंता यह है कि लोग 40-50 की उम्र में पहुंचते-पहुंचते कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस वजह से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर भी आपका शरीर फुर्तीला बना रहे और आप बीमारियों से बचे रहें, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ खास आदतें शामिल करनी होंगी। आइए जानते हैं वो 6 ‘यूथ सीक्रेट्स’ जो 40 और 50 की उम्र के बाद भी आपको रखेंगे एकदम फिट और एनर्जेटिक।

1. सुरक्षित एक्सरसाइज पर करें भरोसा

इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए हैवी वेट लिफ्टिंग या बहुत ज्यादा इंटेन्स (कठिन) वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। आप वॉक (पैदल चलना), जॉगिंग, हल्के वजन उठाना या बैडमिंटन जैसे स्पोर्ट्स खेलकर भी खुद को पूरी तरह एक्टिव रख सकते हैं।

2. रोजाना स्ट्रेचिंग और योग है जरूरी

उम्र बढ़ने के साथ शरीर का लचीलापन (Flexibility) कम होने लगता है। इसे बनाए रखने के लिए योग या आसान स्ट्रेचिंग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। यह आदत शरीर को फुर्तीला रखने के साथ-साथ किसी भी तरह की चोट या खिंचाव के खतरे को कम करती है।

3. वजन के अनुसार लें सही प्रोटीन डाइट

बढ़ती उम्र में मसल्स को मजबूत रखने के लिए सही मात्रा में प्रोटीन लेना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस उम्र में व्यक्ति को अपने वजन के हिसाब से प्रोटीन (लगभग 1 से 1.2 ग्राम प्रति किलोग्राम) लेना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो आपके शरीर को रोजाना लगभग 70-80 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

डाइट में दालें, पनीर, अंडा, टोफू और सोयाबीन शामिल करके प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

4. डाइट में बढ़ाएं फाइबर की मात्रा

40 के बाद ‘सॉल्यूबल फाइबर’ (Soluble Fiber) से भरपूर डाइट लेना संजीवनी जैसा काम करता है। स्टैनफोर्ड मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, चने, छोले, बीन्स, मटर, नट्स, सीड्स, रसीले फल और हरी पत्तेदार सब्जियां वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर (BP) को मेंटेन रखने में मददगार साबित होती हैं।

5. ‘कोर’ को रखें मजबूत, पीठ दर्द से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र में कमर और पीठ दर्द की समस्या आम हो जाती है। इससे बचने के लिए अपनी कोर मसल्स (पेट और पीठ के आसपास के हिस्से) को मजबूत बनाएं। अपने वर्कआउट में प्लैंक (Plank), क्रंचेज और ब्रिज जैसी आसान एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।

6. पैरों की मजबूती पर दें विशेष ध्यान

शरीर का पूरा संतुलन पैरों पर ही टिका होता है। पैरों को मजबूत और एक्टिव रखने के लिए ट्रेडमिल या पार्क में वॉकिंग करें, स्टेशनरी बाइक चलाएं या स्क्वाट्स को अपने रूटीन में जगह दें।

Share This Article