कोलकाता: दलमा जोन की जोनल कमेटी सदस्य और पूर्व नक्सली शाकुंतला उर्फ पुष्पा ने पश्चिम बंगाल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसने कोलकाता में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सरेंडर किया।
शाकुंतला उर्फ पुष्पा को नक्सल संगठन की सक्रिय सदस्य माना जाता था और वह दलमा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी रही है। उसके आत्मसमर्पण को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उग्रवाद विरोधी अभियान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण के बाद उससे संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम को नक्सली संगठनों के कमजोर पड़ते प्रभाव के संकेत के रूप में भी देख रही हैं।
