भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बोकारो में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बोकारो में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Johar News Times
2 Min Read

बोकारो: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान रविवार को बोकारो में उनका भव्य स्वागत किया गया। रांची से बोकारो पहुंचने के क्रम में नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा। फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत नितिन नवीन अपनी गाड़ी से उतरकर सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनसे मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा और भाजपा समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी भी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन का बोकारो से पुराना जुड़ाव रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वे यहां 15 दिनों के संगठनात्मक प्रवास पर रह चुके हैं, जिससे उन्हें क्षेत्र की सामाजिक, राजनीतिक और जातीय परिस्थितियों की अच्छी समझ है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में संगठन को और मजबूत करेगी तथा आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला साबित होगा।

Share This Article