केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का झारखंड सरकार पर हमला, बोले- वित्तीय संकट से जूझ रहा राज्य

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का झारखंड सरकार पर हमला, बोले- वित्तीय संकट से जूझ रहा राज्य

Johar News Times
2 Min Read

डिफेंस कंक्लेव में संजय सेठ ने रखा MSME की 50% भागीदारी का लक्ष्य,

आदित्यपुर/जमशेदपुर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को आदित्यपुर स्थित एशिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘डिफेंस कंक्लेव’ स्मारिका का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने रक्षा उत्पादन क्षेत्र में एमएसएमई की भागीदारी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य बताते हुए स्थानीय उद्योगों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

जमशेदपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और वित्तीय स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके अनुसार झारखंड इस समय गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है और यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने में विफल रही है और कई महत्वपूर्ण योजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता बेहतर प्रशासन और विकास की उम्मीद कर रही है।

इससे पहले संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा की पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गीता बालमुचु से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि गीता बालमुचू संगठन की सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में जुटेंगी। दौरे के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

Share This Article