हरिद्वार में जमशेदपुर की शिल्पी दास का जलवा, ‘मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026’ में बनीं शो स्टॉपर

हरिद्वार में जमशेदपुर की शिल्पी दास का जलवा, ‘मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026’ में बनीं शो स्टॉपर

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर/हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित “रनवे लुक प्रेजेंट मिस्टर, मिस एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026” प्रतियोगिता में जमशेदपुर की शिल्पी दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026 शो स्टॉपर का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन राहुल ठाकुर द्वारा किया गया था।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिल्पी दास को क्राउन और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल जमशेदपुर, बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

शिल्पी दास ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शुभचिंतकों और लगातार किए गए प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर झारखंड का नाम देशभर में रोशन करने का प्रयास जारी रखेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताते हुए शिल्पी दास को शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article