Pakur Murder Case : 48 घंटे में हत्या का खुलासा, महिला को लेकर विवाद में युवक की पत्थर से हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

Pakur Murder Case : 48 घंटे में हत्या का खुलासा, महिला को लेकर विवाद में युवक की पत्थर से हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने सिमलोंग ओपी क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि 28 मई को बड़ाचटकम जंगल से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। मामले में कांड संख्या 27/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई और एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर मृतक की पहचान गोड्डा जिले के राजभीठा निवासी सुनील पहाड़िया के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ाचटकम निवासी जलीय पहाड़िया और धर्मा पहाड़िया के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि एक महिला को लेकर विवाद के दौरान मृतक शराब के नशे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या का मामला दो दिनों के भीतर सुलझ गया।

Share This Article