जमशेदपुर में किशोरियों के लिए दो दिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर

जमशेदपुर में किशोरियों के लिए दो दिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन (युवा) द्वारा “वर्क विद डिग्निटी” के सहयोग से होटल दयालजीत, जुगसलाई में किशोरी लड़कियों के लिए दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 35 किशोरियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना था, ताकि वे अपने समुदाय में सक्रिय भूमिका निभा सकें और सकारात्मक बदलाव ला सकें। संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि एक सच्चा लीडर अपने घर, विद्यालय और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाता है। उन्होंने किशोरियों को अपने समुदाय की समस्याओं, विशेषकर महिलाओं और लड़कियों से जुड़े मुद्दों को समझकर समाधान के लिए आगे आने को प्रेरित किया।

प्रथम दिन के सत्र में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजना देवगम ने जेंडर एवं यौनिकता की अवधारणा, जेंडर और सेक्स में अंतर, नेतृत्व की समझ और अच्छे नेता की विशेषताओं पर जानकारी दी। साथ ही समूह गतिविधियों, केस स्टडी और समाज में मौजूद रूढ़िवादी सोच पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में अंजना देवगम, कापरा, ललिता भगत, सिकंदर सोय और अरूप मंडल की भूमिका रही।

Share This Article