शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस : फरार शूटर ज्ञानेंद्र सिंह से परिवार को जान का खतरा, CM योगी से सुरक्षा की मांग

शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस : फरार शूटर ज्ञानेंद्र सिंह से परिवार को जान का खतरा, CM योगी से सुरक्षा की मांग

Johar News Times
2 Min Read

बलिया : शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मन्नू को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बलिया के बांसडीह रोड क्षेत्र निवासी रीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। रीमा सिंह का आरोप है कि ज्ञानेंद्र सिंह से उनके परिवार को जान का गंभीर खतरा है। उन्होंने सीएम को भेजे पत्र में सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।

2022 की फायरिंग का आरोप
रीमा सिंह के अनुसार 4 दिसंबर 2022 को जमीन विवाद में ज्ञानेंद्र सिंह और उसके साथियों ने उनके परिवार पर करीब 30 राउंड फायरिंग की थी। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। इसके बाद बांसडीह रोड थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ था।

कई राज्यों में 13 केस दर्ज
रीमा सिंह के मुताबिक ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत करीब 13 गंभीर मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। वह अभी सीबीआई की गिरफ्त से बाहर है।

हथियार और लेन-देन के आरोप
जांच में सामने आया कि उसने फुलवरिया निवासी जितेंद्र सिंह से 50 हजार रुपये में कार खरीदी थी और थम्मनपुर गांव के नवीन सिंह को हथियारों से भरा बैग दिया था। इस मामले में नवीन सिंह गिरफ्तार होकर मऊ जेल में बंद है।

गनर सुरक्षा वापस लेने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि हाईकोर्ट में याचिका के बाद 5 जून 2024 को जिलाधिकारी ने उनके पति मुकेश कुमार सिंह को गनर दिया था, लेकिन करीब दो महीने बाद बिना सूचना के सुरक्षा वापस ले ली गई।

गवाहों को धमकी का आरोप, सुनवाई 4 जून को
रीमा सिंह ने आरोप लगाया कि गवाहों को धमकाकर केस प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। मामले की अगली सुनवाई 4 जून को बलिया न्यायालय में होगी। उन्होंने सीएम योगी से फिर से सुरक्षा देने की मांग की है।

Share This Article