27 May 2026 | News Bulletin | Johar News Times

Johar News Times
3 Min Read

नेहरू पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने आधुनिक भारत के निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में नेहरू के योगदान को याद किया।

भीषण गर्मी पर पीएम मोदी की अपील

देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने ज्यादा पानी पीने, लू से बचाव करने और जरूरतमंदों व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की सलाह दी।

रिम्स में शुरू होगी पेड हेल्थ चेकअप सुविधा

रिम्स में जल्द ही पेड स्पेशल हेल्थ चेकअप सुविधा शुरू होने जा रही है। मरीजों को एक ही जगह एमआरआई, सीटी स्कैन और होल बॉडी जांच जैसी सुविधाएं कम लागत में मिलेंगी।

नेहरू को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाला नेता बताया।

“वनवासी” शब्द पर आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन

अमित शाह द्वारा “वनवासी” शब्द के इस्तेमाल के विरोध में रांची में आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर इसे आदिवासी अस्मिता पर हमला बताया।

बकरीद से पहले गुलजार हुई बकरा मंडियां

बकरीद को लेकर रांची की बकरा मंडियों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। इस बार बकरों की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पलामू टाइगर रिजर्व में पानी का संकट

भीषण गर्मी के कारण पलामू टाइगर रिजर्व के कई जलस्रोत सूख गए हैं। पानी की तलाश में वन्यजीव गांवों की ओर पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है।

सीएम हेमंत ने किया विद्यालय का निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉल के जरिए बुंडू स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा, स्मार्ट क्लास और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

जमशेदपुर में गर्मी का कहर जारी

जमशेदपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक लोगों को लू से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share This Article