झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, डाल्टेनगंज 45.7 डिग्री पर पहुंचा; 10 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, डाल्टेनगंज 45.7 डिग्री पर पहुंचा; 10 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। डाल्टेनगंज में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य के करीब 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में पारा 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग ने झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में हीटवेव का असर जारी रहने की चेतावनी दी है। वहीं देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची, रामगढ़, गुमला और खूंटी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 9.8 मिमी बारिश पाकुड़ के पकुरिया में रिकॉर्ड की गई। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 26 से 28 मई तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 29 और 30 मई को तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। साथ ही राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Share This Article