पोटमाडीह में परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन, उरुम्बी बनी चैंपियन

पोटमाडीह में परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन, उरुम्बी बनी चैंपियन

Johar News Times
1 Min Read

महुआडांड़ प्रखंड के पोटमाडीह (खजुरतला) गांव में आयोजित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल ग्रामीण हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित प्रतियोगिता में महुआडांड़ एवं बरवे क्षेत्र की करीब 30 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उरुम्बी, पोटमाडीह और जयपुर की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खेले गए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मैच उरुम्बी और जयपुर टीम के बीच खेला गया, जो काफी संघर्षपूर्ण रहा। उरुम्बी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जयपुर को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।वहीं जयपुर की टीम उपविजेता रही। तीसरा स्थान पोटमाडीह एवं चौथा स्थान सुग्गी गांव की टीम को मिला। समापन समारोह में सर बेरनार्ड तिग्गा, सर सुरेश उरांव, ग्राम प्रधान, सरपंच, खेल समिति के सदस्य सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article