SBI Apprentice Vacancy 2026: एसबीआई में 7150 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

SBI Apprentice Vacancy 2026: एसबीआई में 7150 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Johar News Times
3 Min Read

State Bank of India ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट SBI Careers पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी Apprenticeship India, NSDC Apprenticeship Portal और BFSI SSC Portal के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

राज्यवार वैकेंसी का विवरण

  • आंध्र प्रदेश – 709
  • अरुणाचल प्रदेश – 26
  • असम – 368
  • बिहार – 58
  • छत्तीसगढ़ – 93
  • दिल्ली – 105
  • गोवा – 16
  • गुजरात – 217
  • हरियाणा – 320
  • हिमाचल प्रदेश – 180
  • झारखंड – 27
  • कर्नाटक – 276
  • केरल – 403
  • मध्य प्रदेश – 285
  • महाराष्ट्र – 504
  • मणिपुर – 6
  • मेघालय – 8
  • मिजोरम – 54
  • नागालैंड – 20
  • ओडिशा – 229
  • पंजाब – 345
  • राजस्थान – 350
  • सिक्किम – 50
  • तमिलनाडु – 396
  • तेलंगाना – 491
  • त्रिपुरा – 88
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – 42
  • चंडीगढ़ – 15
  • जम्मू-कश्मीर – 300
  • लद्दाख – 15
  • पुडुचेरी – 18
  • उत्तर प्रदेश – 561
  • उत्तराखंड – 115
  • पश्चिम बंगाल – 460

स्थानीय भाषा परीक्षा अनिवार्य

ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी। उम्मीदवार को उस भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। भाषा परीक्षा में असफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया जाएगा।

क्या ट्रेनिंग के बाद SBI में नौकरी पक्की होगी?

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिसशिप केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह न तो नियमित नौकरी है और न ही संविदा आधारित रोजगार। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैंक में स्थायी नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी।

  • एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को कार्यक्षेत्र से मुक्त कर दिया जाएगा।
  • अप्रेंटिस को एसबीआई का नियमित कर्मचारी नहीं माना जाएगा।
  • उन्हें बैंक कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ भी नहीं मिलेंगे।

भविष्य में मिलेगा फायदा

हालांकि, प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और कौशल मूल्यांकन परीक्षा पास कर संयुक्त राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में होने वाली State Bank of India क्लर्क भर्ती (जूनियर एसोसिएट्स) में बैंक की नीति के अनुसार वेटेज या आयु/अंकों में छूट मिल सकती है। किसी भी अतिरिक्त जानकारी या शिकायत के लिए उम्मीदवार SBI Query Portal पर जाकर “Contact Us” सेक्शन के माध्यम से बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article