बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने की। इस दौरान एएसपी ऋषभ द्विवेदी समेत थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में बकरीद के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, बिजली-पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शांति समिति के सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं और संवेदनशील स्थानों की जानकारी प्रशासन को दी तथा बेहतर प्रबंधन के लिए सुझाव भी दिए।

एसडीओ अर्णव मिश्रा ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

एएसपी ऋषभ द्विवेदी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — joharnewstimes.com

Share This Article