रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने सात थाना प्रभारियों का किया तबादला, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी

कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद: जगन्नाथपुर, डेलीमार्केट और खलारी समेत कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती।

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड की राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर सात पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार, राजधानी के कई महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:

  • इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह:नए थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर।
  • इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह: कमान सौंपी गई, डेलीमार्केट थाना।
  • इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा: नए थाना प्रभारी, खलारी।
  • इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो: जिम्मेदारी मिली, बुण्डू थाना।
  • इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1: नए थाना प्रभारी, ओरमांझी।
  • इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी: प्रभारी, जगन्नाथपुर यातायात थाना।
  • इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन: इन्हें पुलिस केंद्र भेजा गया है।

पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की कोशिश पुलिस विभाग के अनुसार, यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जन-पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना है। हाल के दिनों में शहर की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर आ रही चुनौतियों को देखते हुए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे पदभार ग्रहण करते ही अपने क्षेत्रों में गश्त और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में काम शुरू करें।

Share This Article