बारीडीह में युवाओं का कांग्रेस में सैकड़ों ने ग्रहण की सदस्यता, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : आनंद बिहारी दुबे

बारीडीह में युवाओं का कांग्रेस में सैकड़ों ने ग्रहण की सदस्यता, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : आनंद बिहारी दुबे

Johar News Times
2 Min Read

बारीडीह, 13 मई 2026: आज बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के समन्वयक श्री आनंद बिहारी दुबे जी के मार्गदर्शन में एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी सूरज सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की प्रगतिशील विचारधारा से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रमुख युवा सदस्यों में विजय पांडेय, निखिल कुमार, आशुतोष कुमार, आशीष सिंह, तुषार तरुण, अनिकेत, परवेज गद्दी, शमीम अंसारी, निशार, राहुल कुल्हार, शेख शहनवाज , विशाल धनराज साहित सैकड़ों नवजवान शामिल हुवें ।

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज रही है। वर्तमान में जब सामाजिक सौहार्द, संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चुनौतियां उभर रही हैं, तब युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना एक सकारात्मक और मजबूत संदेश है।

श्री आनंद बिहारी दुबे जी ने सभी नवसदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, “कांग्रेस की मूल विचारधारा ‘सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास’ पर टिकी है।” उन्होंने युवाओं से जनसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव समंतो कुमार जी, जिला कांग्रेस महासचिव अतुल गुप्ता जी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सनी सिंह जी एवं पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल तिवारी जी भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवयुवकों को बधाई दी और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के जोरदार नारों के बीच समापन हुआ, जहां युवाओं का उत्साह देखने लायक था।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article