देश-दुनिया की बड़ी खबरें

1. पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, सुब्रत गुप्ता बने सलाहकार बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व IAS सुब्रत गुप्ता को अपना सलाहकार और शांतनु बाला को निजी सचिव नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रशासन में कुशल अधिकारियों को सक्रिय भूमिका दी जाएगी।

2. असम: हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, 12 मई को शपथ ग्रहण असम में एनडीए ने हिमंत बिस्वा सरमा को अपना नेता चुन लिया है। वे 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
3. पीएम मोदी का बड़ा बयान: “अब केरल में भी बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार” कर्नाटक दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि दक्षिण भारत में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और जल्द ही केरल में भी एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

4. तमिलनाडु: विजय ने ली 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। पद संभालते ही उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा बल के गठन जैसी फाइलों पर हस्ताक्षर किए। तमिलनाडु में दशकों बाद किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनी है।
5. दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: बीजेपी मुख्यालय समेत सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ी राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बीजेपी मुख्यालय और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
झारखंड की प्रमुख खबरें
6. अवैध वेतन निकासी पर लगेगी लगाम, वित्त विभाग और HRMS का होगा विलय झारखंड सरकार अब रिटायर कर्मचारियों के नाम पर होने वाले फर्जी वेतन भुगतान को रोकने के लिए नई डिजिटल प्रणाली ला रही है। वित्त विभाग, ट्रेजरी और HRMS को मर्ज किया जाएगा ताकि डेटा स्वतः अपडेट हो सके।
7. झारखंड में IAS अधिकारियों का होगा स्व-मूल्यांकन, अप्रेजल रिपोर्ट प्रक्रिया शुरू राज्य के IAS अधिकारियों की कार्यकुशलता और प्रदर्शन को आंकने के लिए कार्मिक विभाग ने सेल्फ अप्रेजल कार्ड जनरेट किए हैं। सभी अधिकारियों को तय समय में अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा ऑनलाइन पोर्टल पर देना होगा।
8. डिजिटल जनगणना: झारखंड में ऑनलाइन स्व-गणना की रफ्तार धीमी, रांची सबसे आगे राज्य में 1 मई से शुरू हुई ऑनलाइन जनगणना में अब तक करीब 49 हजार परिवारों ने हिस्सा लिया है। रांची स्व-गणना में पहले पायदान पर है, जबकि लोहरदगा में आंकड़े सबसे कम हैं। 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
9. खूंटी-गुमला सीमा पर बड़ी कार्रवाई: ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर रखा 50 बोरा डोडा जब्त पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ छापेमारी कर डोडा से भरा एक ट्रक जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए इसे भूसे के नीचे छिपा रखा था। आरोपी चालक और खलासी फिलहाल फरार हैं।
10. सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिहार और झारखंड पुलिस में दो अलग नामों से नौकरी करने वाला सिपाही बर्खास्त धोखाधड़ी कर दो राज्यों की पुलिस में नौकरी हासिल करने वाले सिपाही रंजन कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त कर दिया है। अदालत ने बिहार और झारखंड के डीजीपी को इस मामले में जालसाजी की जांच के निर्देश दिए हैं।
11. झारखंड में बदलेगा मौसम: 15 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट भीषण गर्मी के बीच झारखंड वासियों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आप देख रहे थे जोहार न्यूज़ टाइम्स। झारखंड, देश और दुनिया की ऐसी ही सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद











