महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा में बेहतर कार्यों ने दिलाया डॉ सुनीता देवदूत को सम्मान

महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा में बेहतर कार्यों ने दिलाया डॉ सुनीता देवदूत को सम्मान

Johar News Times
1 Min Read

    घाटशिला ,

    घाटशिला के पूर्व विधायक कामरेड स्व बास्ता सोरेन की बहु, चिकत्सक सह समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित सम्मान समारोह “100 ICONIC WOMAN OF INDIA Award 2026” से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रितू शिवपुरी के द्वारा सम्मानित किया गया।

    - Advertisement -
    Ad image

    यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, जनकल्याण एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से पूरे घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम एवं झारखंड प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

    डॉ सुनीता देवदूत सोरेन को मिले इस सम्मान पर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों, सामाजिक – सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जाहिर किया है l बता दें कि डॉ सुनीता देवदूत सोरेन सुप्रसिद्ध चिकित्सक के साथ – साथ राजनीतिक – सामाजिक – सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेती हैँ l इससे क्षेत्र में इनकी विशिष्ट पहचान बनी है l

    Share This Article