झारखंड के अंशुमन सिंह, इंडियन कोस्ट गार्ड के डिप्टी कमांडेंट, ने IFS परीक्षा में हासिल की AIR-2, छठे प्रयास में रचा इतिहास

झारखंड के अंशुमन सिंह, इंडियन कोस्ट गार्ड के डिप्टी कमांडेंट, ने IFS परीक्षा में हासिल की AIR-2, छठे प्रयास में रचा इतिहास

Johar News Times
2 Min Read

झुमरी तिलैया निवासी अंशुमन सिंह ने यूपीएससी की भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से कोडरमा जिले समेत पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर-10 स्थित शांति भवन के पास रहने वाले अंशुमन सिंह वर्तमान में इंडियन कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता विनय कुमार सिंह और माता सुनीता देवी को दिया। अंशुमन ने कहा कि माता-पिता के संस्कार, मेहनत और त्याग की बदौलत ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके।

- Advertisement -
Ad image

अंशुमन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में डीएवी पब्लिक स्कूल से 10वीं पास की थी, जबकि 2011 में ग्रिजली विद्यालय से 12वीं की परीक्षा में जिला टॉपर बने थे। इसके बाद उन्होंने रामजस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

उनके दादा स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह परसाबाद हाई स्कूल के हेडमास्टर थे। वहीं उनके छोटे भाई अभिनव सिंह पटना में युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी कराते हैं और अपनी अकादमी चलाते हैं। वे “मार्कोस सर” के नाम से भी जाने जाते हैं।

वार्ड पार्षद पिंकी जैन समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने अंशुमन की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में छठे और अंतिम प्रयास में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करना ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।

अंशुमन सिंह की सफलता के बाद उनके घर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article