पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ़ सत्या तिवारी ने शनिवार को जिला कमिटी के पदधारियों के नाम की घोषणा कर दिया है l जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक राहुल पाण्डेय, विश्वनाथ बेहरा, ज्योत्स्ना मयी बेरा, गीता मुर्मू एवं रोहित सिंह को उपाध्यक्ष, देवदत्त साव उर्फ़ बापटू साव एवं हेमंत नारायण देव को महामंत्री, कृष्णा शर्मा, गौरचंद्र पातर, राजा राम महतो, चन्दना मुर्मू एवं कृष्णा पाल को मंत्री, अशोक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा दीपक दंडपात एवं सुबोध कुमार सिंह को क्रमशः कार्यालय मंत्री एवं सह कार्यालय मंत्री मनोनीत किया गया है l
जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा युवा नेता राहुल पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर घाटशिला, मुसाबनी, धालभूमगढ़, गुड़ाबाँदा, चाकुलिया, बहरागोड़ा, बरसोल, गालूडीह, दामपाड़ा एवं जादूगोड़ा मंडल के भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है l राहुल पाण्डेय पूर्व में घाटशिला मंडल भाजपा अध्यक्ष के अलावे पिछली जिला कमेटी में जिला मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैँ l
बता दें कि राहुल पाण्डेय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जीतने लोकप्रिय हैँ, अपने मिलनसार स्वभाव के कारण इनका उतना ही मधुर अन्य राजनीतिक दल के नेता – कार्यकर्ताओं से भी माना जाता है l भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाण्डेय, जगदीश अग्रवाल, सिद्धार्थ राय, सुभाष बनर्जी आदि ने राहुल पाण्डेय के मनोनयन पर खुशी जताया है l









