सावधान! टाटा स्टील के नाम पर नौकरी का फर्जी विज्ञापन वायरल, 1100 रुपये दिहाड़ी का झांसा देकर युवाओं को ठगने की साजिश

टाटा स्टील के नाम पर नौकरी का झांसा, फर्जीवाड़े से रहें दूर!

Johar News Times
2 Min Read

टाटा स्टील में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक जरूरी चेतावनी जारी की गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर एक फर्जी भर्ती विज्ञापनतेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवाओं को ‘हेल्पर’ के पद पर आकर्षक वेतन का लालच देकर जाल में फंसाया जा रहा है।

क्या है दावा?

वायरल हो रहे इस भ्रामक संदेश में दावा किया गया है कि टाटा स्टील में ‘हेल्पर’ के पदों पर तत्काल भर्ती की जा रही है। विज्ञापन की मुख्य बातें कुछ इस तरह हैं:

- Advertisement -
Ad image
  • न्यूनतम आठवीं पास।
  • ₹1100 प्रतिदिन ।
  • 12 घंटे की ड्यूटी, ओवर-टाइम और मुफ्त भोजन का वादा।
  • इसे ‘सेकंड पार्टी पे-रोल’ बताकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

“सोशल मीडिया से नहीं होती भर्ती”

मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटा स्टील प्रबंधन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि:

  1. कंपनी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या व्यक्तिगत मोबाइल नंबर के जरिए भर्ती नहीं करती।
  2. टाटा स्टील कभी भी नौकरी के बदले किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क या सिक्योरिटी मनी नहीं मांगती।
  3. भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल कंपनी की वेबसाइट www.tatasteel.com पर ही उपलब्ध होती हैं।

युवा किसी भी अज्ञात एजेंट या संदिग्ध विज्ञापन के झांसे में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसा साझा न करें।


15 मई को टाटा स्टील की अहम बैठक

नौकरी के फर्जीवाड़े के बीच कंपनी के कॉर्पोरेट गलियारे से एक बड़ी खबर है। टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी 15 मई 2026 को होने जा रही है।

बैठक के मुख्य बिंदु:

- Advertisement -
Ad image
  • वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और वार्षिक परिणामों की समीक्षा।
  • शेयरधारकों के लिए लाभांश की घोषणा पर विचार संभव (पिछले वर्ष ₹3.60 प्रति शेयर दिया गया था)।
  • इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के कारण 25 मार्च से बंद ट्रेडिंग विंडो परिणाम घोषित होने के 48 घंटे बाद खुलेगी।
Share This Article