रांची में पाइपलाइन गड्ढे में मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

रांची में पाइपलाइन गड्ढे में मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

Johar News Times
1 Min Read

रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। बनहरा गांव निवासी रोहित कुमार की सोमवार देर रात उस समय मौत हो गई, जब वह पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में काम कर रहा था और अचानक मिट्टी धंस गई।

यह घटना चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम कराया जा रहा था। हादसे के बाद सहकर्मियों ने तुरंत रोहित को गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

मृतक रोहित कुमार, जगदेव महतो का पुत्र था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के युवक को गहरे गड्ढे में काम करने के लिए उतारा गया था।

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Share This Article