20 April 2026 | कोल्हान की आवाज | Johar News times

जोहर कोल्हान की प्रमुख खबरें

Johar News Times
7 Min Read

घाटशिला में एसएनएम ट्रॉफी संथाली टैलेंट सर्च क़्वेस्ट एग्जाम आयोजित

घाटशिला कॉलेज में एसएनएम ट्रॉफी संथाली टैलेंट सर्च क्वेस्ट परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 189 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर संथाली भाषा व संस्कृति के प्रचार के उद्देश्य से आयोजित की गई।

- Advertisement -
Ad image

चयनित 50 प्रतिभागियों को चांडील में सम्मानित किया जाएगा, जहां टॉप तीन को लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

500 स्थानीय को रोजगार की मांग पर सेल की गुवा माइंस के समक्ष आंदोलन शुरू, माइंस एरिया की मुख्य सड़कों पर बैठे दर्जनभर गाँव के लोग, खदान क्षेत्र पूरी तरह ठप

गुवा में सेल माइंस के सामने 500 स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर करीब 100 ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया,

जिससे खदान का कामकाज ठप हो गया। प्रबंधन ने हर गांव से 2-3 लोगों को नौकरी का प्रस्ताव दिया, लेकिन आंदोलनकारी 500 लोगों के लिखित आश्वासन पर अड़े रहे, जिससे वार्ता विफल रही और तनाव बना हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

साकची में वीएचपी-बजरंग दल का धरना, “लव जिहाद” पर उठी आवाज

जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कथित “लव जिहाद” के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

वक्ताओं ने इसे सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विधायक सरयू राय ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की अपील की, साथ ही आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई।

- Advertisement -
Ad image

सरायकेला-खरसावां में हो भाषा की दो फिल्मों के लिए ऑडिशन, 70 से अधिक कलाकारों को मिलेगा मौका

सरायकेला-खरसावां में हो भाषा की दो फिल्मों ‘खरसावां गोलीकांड’ और ‘हुडिंग माई’ के लिए ऑडिशन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार शामिल हुए।

राहुल गागराई प्रोडक्शन की इन फिल्मों में करीब 70 से अधिक कलाकारों को मौका मिलेगा और शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि फिल्मों के जरिए इतिहास और स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा, वहीं वे खुद भी एक भूमिका में नजर आएंगे।

शहादत दिवस पर सीआरपीएफ जवानों, पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने किया नमन, विद्यालय परिसर में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम

मुसाबनी में सीआरपीएफ के शहीद संजय कुमार भद्र के शहादत दिवस पर उनके आवास, विद्यालय और सीआरपीएफ परिसर में श्रद्धांजलि दी गई।

जवानों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। 1995 में सीआरपीएफ में शामिल हुए भद्र 19 अप्रैल 2011 को गया में माओवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे। हर वर्ष उनकी स्मृति में यह दिन सम्मान के साथ मनाया जाता है, वहीं विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों ने उन्हें याद किया।

जियाडा की जमीन पर उद्योग ठप, 9 साल में सिर्फ 2 फैक्ट्रियां चालू

जमशेदपुर के मुसाबनी क्षेत्र में जियाडा द्वारा 2016-17 में 21 उद्योगों को 218 एकड़ से अधिक जमीन दी गई थी, जिसका उद्देश्य रोजगार और औद्योगिक विकास बढ़ाना था,

लेकिन 9 साल बाद भी केवल 2 फैक्ट्रियां ही चालू हो सकी हैं और एक जूस फैक्ट्री भी कुछ ही समय में बंद हो गई, जिससे निवेश और रोजगार के दावों पर सवाल उठ रहे हैं, 2023 में भूमिपूजन के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ा, जियाडा ने नोटिस दिया और मामला कोर्ट में है, जबकि उद्योगपति बुनियादी सुविधाओं की कमी को इसकी वजह बता रहे हैं।

जमशेदपुर के कैप्टन मनीष ने समुद्री संकट में दिखाई बहादुरी, 40 लोगों की जान बचाकर लौटे वतन

जमशेदपुर के मानगो निवासी कैप्टन मनीष कुमार ने Strait of Hormuz में युद्ध जैसे हालात के बीच सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए अपने तेल मालवाहक जहाज पर सवार 40 लोगों की जान बचाई। संकट के दौरान उन्होंने जहाज का जीपीएस और इंटरनेट बंद कर लोकेशन छिपाई,

लाइटें बंद कर सुरक्षित जगह पर लंगर डाला और करीब 45 दिनों तक धैर्य बनाए रखा। हालात सामान्य होने पर वे सभी क्रू मेंबर्स के साथ सुरक्षित वतन लौट आए, जिससे उनके परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है।

सरायकेला सदर अस्पताल में डॉक्टर से बहस के बाद धरने पर बैठे नप अध्यक्ष, एसडीओ के हस्तक्षेप से मामला शांत

सरायकेला सदर अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और डॉक्टर डॉ. चंदन के बीच बहस हो गई, जिसके बाद अध्यक्ष समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीओ अभिनव प्रकाश मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।

बताया गया कि खरसावां सड़क हादसे में घायल गुड़ियाडीह के दो युवकों का हाल जानने पहुंचे अध्यक्ष के दौरान यह विवाद हुआ।

टोंटो में हाथी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज, रिपोर्ट WCC को सौंपी

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में एक हाथी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसमें शव पर चोट के निशान और एक दांत गायब मिला, जिससे शिकार की आशंका है। वन विभाग ने जांच रिपोर्ट Wildlife Crime Control Bureau को भेज दी है और नमूने Forensic Science Laboratory में जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

उलीडीह में देसी कट्टा संग युवक गिरफ्तार, वारदात टली

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक अवधेश कुमार यादव को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर संभावित वारदात टाल दी। गुप्त सूचना पर टावर मैदान में उसे पकड़ा गया।

बचनदेव कुजूर के अनुसार, वह दोस्तों से हुए विवाद का बदला लेने की योजना बना रहा था, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया

Share This Article