बंगाल में बीजेपी रोड शो में घुसे TMC समर्थक, हल्की झड़प; वोटिंग से पहले कोलकाता में फ्लैग मार्च

बंगाल में बीजेपी रोड शो में घुसे TMC समर्थक, हल्की झड़प; वोटिंग से पहले कोलकाता में फ्लैग मार्च

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान (29 अप्रैल) से पहले सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। रविवार को हावड़ा में भाजपा के रोड शो के दौरान तनाव की स्थिति बन गई, जब कुछ TMC समर्थक कार्यक्रम में घुस गए और भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी बहस हो गई।

यह रोड शो भाजपा सांसद रवि किशन ने भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में निकाला था। मौके पर माहौल बिगड़ता देख रवि किशन ने खुद गाड़ी से घोषणा कर कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और आगे बढ़ने की अपील की, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो गई।

- Advertisement -
Ad image

इधर, कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले शहर के बालीगंज इलाके में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च किया, ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनगांव और आरामबाग में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो भी प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे मतुआ समुदाय से जुड़े हरि चंद और गुरु चंद ठाकुर के मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

राज्य में मतदान से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Share This Article