टाटीसिलवे से लालगंज चौक तक लगी सोलर स्ट्रीट लाइटें

टाटीसिलवे से लालगंज चौक तक लगी सोलर स्ट्रीट लाइटें

Johar News Times
2 Min Read

अंधेरे से मिलेगी राहत, रात में आवागमन होगा सुरक्षित,

रांची जिले के नामकुम क्षेत्र में टाटीसिलवे चौक से लालगंज चौक तक सड़क किनारे सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। मंगलवार को इस कार्य का पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। यह पहल रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद Sanjay Seth के सहयोग से की गई।

सोलर लाइट लगाने का कार्य सेवानिवृत्त कर्नल बिरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरा किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि टाटीसिलवे से लालगंज तक का मार्ग रात के समय काफी अंधेरा और सुनसान रहता था। बिजली कटौती होने पर राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि अब सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क पर रात में भी पर्याप्त रोशनी रहेगी। बिजली नहीं रहने की स्थिति में भी लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

कर्नल बिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की समस्या को देखते हुए सांसद संजय सेठ ने तुरंत पहल करते हुए सोलर लाइट लगाने की व्यवस्था करवाई। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद के प्रति आभार जताया।

इस कार्य को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवी रामजी पांडे, विनोद साहू और महेंद्र प्रसाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थल चयन से लेकर लाइट लगाने तक की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

इधर ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने सड़क किनारे सोलर लाइट लगने पर खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी। अब रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article