झारखंड में 64 CDPO की बहाली: 21 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र, 35 महिलाएं शामिल

झारखंड में 64 CDPO की बहाली: 21 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र, 35 महिलाएं शामिल

Johar News Times
2 Min Read

रांची, झारखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के 64 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। हेमन्त सोरेन 21 अप्रैल को राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में अपराह्न एक बजे से आयोजित होगा।

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित सभी 64 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग के 34, अनुसूचित जाति के 2, अनुसूचित जनजाति के 21, बीसी-वन के 1 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 6 उम्मीदवार शामिल हैं। खास बात यह है कि इन 64 अभ्यर्थियों में 35 महिलाएं शामिल हैं, जबकि नियुक्ति प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत यानी 32 पद ही आरक्षित थे।

- Advertisement -
Ad image

इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है। महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए प्रतियोगिता परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई थी और उनकी काउंसिलिंग प्रक्रिया अभी जारी है।

राज्य सरकार की इस पहल को महिला सशक्तिकरण और बाल विकास सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article