रांची, JAC 10वीं रिजल्ट को लेकर अफवाह, वेबसाइट पर दिखा परिणाम फिर आया एरर; सचिव ने दी सफाई

रांची, JAC 10वीं रिजल्ट को लेकर अफवाह, वेबसाइट पर दिखा परिणाम फिर आया एरर; सचिव ने दी सफाई

Johar News Times
2 Min Read

रांची, शनिवार सुबह झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर अचानक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। कई विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि jacresult.com पर मैट्रिक का परिणाम जारी कर दिया गया है।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर पहुंचे और रोल कोड व रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक करने लगे। कुछ समय के लिए वेबसाइट पर परिणाम भी दिखाई दिया, जिससे छात्रों में उत्साह फैल गया। लोहरदगा जिले के कुडू और कैरो प्रखंड के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट डाउनलोड तक कर लिया। इतना ही नहीं, कुछ स्कूलों ने अपने टॉपर्स की सूची भी तैयार कर ली।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि, थोड़ी ही देर बाद वेबसाइट पर एरर आने लगा और रिजल्ट दिखना बंद हो गया। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति बन गई।

जब इस मामले में शिक्षा विभाग और परिषद के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो स्थिति स्पष्ट हुई कि JAC ने अभी 10वीं का रिजल्ट जारी ही नहीं किया है। परिषद की ओर से केवल 9वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया था, जिसे लेकर यह भ्रम फैला।

इस घटना को लेकर कुछ लोग साइबर गड़बड़ी या संभावित साइबर क्राइम की आशंका भी जता रहे हैं, क्योंकि रिजल्ट का अचानक दिखना और फिर गायब हो जाना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं माना जा रहा।

इस पूरे मामले पर जयंत मिश्रा, सचिव, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने स्पष्ट किया कि परिषद ने अभी 10वीं का परिणाम जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि तय समय पर ही आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया जाएगा और फिलहाल जो जानकारी फैल रही है, वह पूरी तरह गलत है।

- Advertisement -
Ad image

परिषद ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

Share This Article