झारखंड की राजधानी Ranchi से लापता 18 माह की बच्ची अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उसकी जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर की खोरहा टोली निवासी अदिति पांडे पिछले दो दिनों से लापता है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं।
पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मामले की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
रांची पुलिस ने इसके लिए ये मोबाइल नंबर जारी किए हैं:
- 9431706136
- 9431706137
- 9431102090
- 9431706160
आसपास के इलाकों में चल रही पूछताछ
कुलदीप कुमार ने बताया कि लापता बच्ची की तलाश लगातार जारी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
परिवार की ओर से सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बच्ची का पता लगाने की कोशिश कर रही है।








