रांची: ट्यूशन के लिए निकली 13 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका

रांची: ट्यूशन के लिए निकली 13 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका

Johar News Times
1 Min Read

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन से 13 वर्षीय छात्रा अलीना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 की छात्रा अलीना 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

छात्रा के पिता इमरोज ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और छात्रा की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं परिजनों ने लोगों से अपील की है कि बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Share This Article