NEET 2026 रद्द होने पर आक्रोश:चाईबासा में कल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेगा छात्र मोर्चा

NEET परीक्षा रद्द: चाईबासा की सड़कों पर उतरेगा छात्र मोर्चा।

Johar News Times
2 Min Read

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 को रद्द किए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कल, 15 मई 2026 को चाईबासा के छात्र मोर्चा पर सुबह 11 बजे झामुमो छात्र मोर्चा द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया जाएगा।

झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि NTA द्वारा 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को अधर में छोड़ दिया है।

“यह मामला पूरी तरह छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। परीक्षा केंद्रों पर भारी गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोप केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाते हैं। वर्षों की मेहनत करने वाले युवाओं के साथ यह सरासर अन्याय है।” – बुधराम लागुरी, जिला प्रवक्ता (झामुमो)

विज्ञप्ति के माध्यम से झामुमो ने निम्नलिखित मुख्य बिंदु उठाए हैं:

  • बार-बार पेपर लीक और अनियमितताओं से सरकारी संस्थानों और शिक्षा व्यवस्था पर से युवाओं का भरोसा उठ रहा है।
  • झामुमो ने मांग की है कि केंद्र सरकार परीक्षा संचालन एजेंसियों की जवाबदेही तय करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।
  • परीक्षा रद्द होने से छात्र भारी मानसिक दबाव और आर्थिक बोझ तले दब गए हैं।

झामुमो छात्र मोर्चा की जिला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस पुतला दहन कार्यक्रम के जरिए केंद्र सरकार को चेतावनी दी जाएगी। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि जब तक परीक्षा प्रणाली पारदर्शी नहीं होगी, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article