
कई जिलों में असर
झारखंड में अप्रैल महीने में मौसम ने अप्रत्याशित करवट ले ली है। जहां इस समय आमतौर पर भीषण गर्मी रहती है, वहीं राज्य के कई हिस्सों में ठंडक और लगातार बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया है।
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका है l
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन और खासकर किसानों पर असर पड़ सकता है।









