विदेश में मुफ्त पढ़ाई का मौका: झारखंड सरकार ने खोले ‘मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना’ के आवेदन

विदेश में मुफ्त पढ़ाई का मौका: झारखंड सरकार ने खोले ‘मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना’ के आवेदन

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (UK) के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में सरकारी खर्च पर पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image

50 छात्रों को मिलेगा लाभ

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इसमें:

  • ST – 20 सीट
  • SC – 10 सीट
  • OBC – 14 सीट
  • अल्पसंख्यक – 6 सीट

चयनित छात्र यूके के विश्वविद्यालयों में 1 वर्षीय स्नातकोत्तर (Masters), M.Research, M.Phil और MBA पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर सकेंगे।

आवेदन की तिथि और वेबसाइट

- Advertisement -
Ad image

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट
www.mgos.jharkhand.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगी।

ऑफर लेटर होना जरूरी

योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिन्हें यूके के निर्धारित विश्वविद्यालयों से संबंधित पाठ्यक्रम के लिए ऑफर लेटर मिल चुका हो। आवेदन के दौरान ऑफर लेटर और आवश्यक शैक्षणिक अथवा प्रोफेशनल दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -
Ad image

सरकार की यह योजना राज्य के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share This Article