हजारीबाग में ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों रुपये के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

हजारीबाग में ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों रुपये के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Johar News Times
1 Min Read

हजारीबाग, जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी के संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में करोड़ों रुपये के ऑनलाइन लेन-देन और कई सट्टेबाजी आईडी का पता चला है।

पुलिस के अनुसार राहुल कुमार अपने ममेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित करता था। दोनों लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर इस अवैध कारोबार से जोड़ते थे। प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के हजारीबाग, रांची, रामगढ़ और चतरा तक फैले होने की जानकारी मिली है। मोबाइल फोन की जांच के दौरान करीब तीन से चार करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article