पीएम सूर्यघर योजना में नया कीर्तिमान: एक दिन में 15 हजार घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल

पीएम सूर्यघर योजना में नया कीर्तिमान: एक दिन में 15 हजार घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल

Johar News Times
1 Min Read

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर–मुफ्त बिजली योजना के तहत देश ने सौर ऊर्जा विस्तार की दिशा में नया रिकॉर्ड बनाया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जानकारी दी कि 29 मई को देशभर में एक ही दिन में 15 हजार छतों पर सौर पैनल स्थापित किए गए, जो योजना के तहत अब तक का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है।

मंत्री ने बताया कि इस उपलब्धि में महाराष्ट्र का योगदान सबसे अधिक रहा। इसी के साथ महाराष्ट्र, गुजरात के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां छह लाख से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल लगाए जा चुके हैं।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य घरों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बिजली बिल में कमी लाना है। सरकार का दावा है कि योजना के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि से देश में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी नई गति मिल रही है।

Share This Article