प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आज ग्राम पंचायत गुण्डा का औचक निरीक्षण कर पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस औचक दौरे से पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान BDO ने न केवल कार्यालय के दस्तावेजों की जांच की, बल्कि जन कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता बरतने के कड़े निर्देश दिए।
अभिलेखों की हुई बारीकी से जांच BDO ने पंचायत कार्यालय के रखरखाव का अवलोकन करते हुए डिस्पैच रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर और इश्यू रजिस्टर की गहन समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए कैशबुक को अपडेट रखने और सरकारी राशि के पारदर्शी सदुपयोग का निर्देश दिया।
विकास योजनाओं पर विशेष फोकस समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से इन योजनाओं पर जोर दिया गया:
- चल रही योजनाओं में मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति और मस्टर रोल का मिलान किया गया।
- पंचायत स्तर पर हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई और कार्य में ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी गई।
- BDO ने लंबित पड़े आवासों पर नाराजगी जताई और पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि लाभुकों के मकान जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं ताकि उन्हें समय पर आवास का लाभ मिल सके।
पारदर्शिता और जवाबदेही तय निरीक्षण के अंत में BDO ने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने पंचायत सचिव और अन्य कर्मियों को जवाबदेही तय करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com








