सरायकेला में खनन विभाग ने किया ईंट भट्टा का निरिक्षण

सरायकेला में खनन विभाग नेकिया ईंट भट्टा का निरिक्षण

Johar News Times
1 Min Read

उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग द्वारा आदित्यपुर थाना अंतर्गत मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) तथा नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा सिरका में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित पाई गईं, जहां मिट्टी खनिज का उत्खनन एवं भंडारण किया हुआ पाया गया। वहीं मौजा कुलुपटांगा में एक इकाई बंद पाई गई। संचालित पाई गई दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

मौजा सिरका स्थित ईंट भट्टा इकाई संचालक द्वारा कार्यालय में राजस्व संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share This Article