Leopard In TATA Nagar : टाटानगर रेल यार्ड के पास तेंदुआ दिखने से दहशत, वायरल वीडियो के बाद रेस्क्यू की मांग तेज

Leopard In TATA Nagar : टाटानगर रेल यार्ड के पास तेंदुआ दिखने से दहशत, वायरल वीडियो के बाद रेस्क्यू की मांग तेज

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर के टाटानगर रेल्वे यार्ड इलाके में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां कथित तौर पर तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में यार्ड क्षेत्र के झाड़ियों वाले हिस्से के पास एक तेंदुआ घूमता नजर आ रहा है। यह इलाका रेलवे संचालन के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है, जहां दिन-रात रेल कर्मचारियों की आवाजाही और शंटिंग का काम चलता रहता है। ऐसे में जंगली जानवर की मौजूदगी की खबर से रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों ने साउथ ईस्टर्न रेल्वे, चक्रधरपुर रेल मंडल और झारखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

‘टाटानगर की रेल यूजर्स’ नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल और वन विभाग के अधिकारियों को टैग कर यार्ड क्षेत्र में त्वरित जांच और रेस्क्यू की मांग उठाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल्वे प्रोटेक्शन फोर्स ने भी संज्ञान लिया है। आरपीएफ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ को मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद यार्ड क्षेत्र में गश्त और सर्च अभियान तेज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय रेलवे ट्रैक और झाड़ियों वाले इलाकों में अकेले न जाएं। यदि किसी को तेंदुआ दिखाई दे तो उसे छेड़ने की बजाय तुरंत रेलवे प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें।

Share This Article