RANCHI NEWS : अरगोड़ा चौक के पास बस पर फायरिंग से दहशत, पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोचा

RANCHI NEWS : अरगोड़ा चौक के पास बस पर फायरिंग से दहशत, पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोचा

Johar News Times
1 Min Read

राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक बस पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने ‘जीवन ज्योति’ नामक बस को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे बस में सवार यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पीसीआर और पेट्रोलिंग टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस पर फायरिंग किस वजह से की गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article